Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर में दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला,गैस संकट,अफीम खेती और विफलताओं पर घेरा

Share

गांव चलो अभियान’ से संगठन मजबूत करने का दावा,बोले-जनता तक पहुंचाएंगे सरकार की नाकामियां
सूरजपुर,25 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सूरजपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर मुद्दों को उठाया। उन्होंने एक ओर जहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ‘गांव चलो अभियान’ की रूपरेखा रखी,वहीं दूसरी ओर गैस संकट, अवैध अफीम खेती और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। बैज ने कहा कि कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ बस्तर से शुरू किया गया है और अब सरगुजा संभाग के दौरे के तहत वे सूरजपुर पहुंचे हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की नाकामियों को उजागर करना भी है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में करीब 42 हजार बूथ और पंचायत स्तर की कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
गैस संकट पर सरकार को घेरा- प्रेस वार्ता के दौरान दीपक बैज ने रसोई गैस संकट को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस की भारी किल्लत है, जबकि सरकार पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रही है,उनका आरोप था कि पहले 14 किलो का सिलेंडर मिलता था,अब कई जगह 10 किलो तक सीमित कर दिया गया है,गैस बुकिंग की अवधि बढ़ा दी गई है, उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, उन्होंने कहा,दाम बढ़ा दिए गए हैं, आपूर्ति घटा दी गई है और बुकिंग में देरी हो रही है यह सीधे-सीधे जनता पर बोझ डालने जैसा है,बैज ने यह भी कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि कई परिवारों को फिर से लकड़ी पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
भाजपा के संरक्षण में अफीम की खेती पर बड़ा आरोप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में अवैध अफीम खेती को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया, उन्होंने दावा किया कि दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता के फार्महाउस में करीब 10 एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई, लेकिन संबंधित व्यक्ति को बचाने की कोशिश की गई, उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को सह-आरोपी बना दिया गया, कड़ी कार्रवाई के बजाय केवल निलंबन किया गया,बैज ने आरोप लगाया कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यह संकेत मिलता है कि प्रदेश में अवैध गतिविधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है,उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व प्रदेश के बड़े मंत्री करते हैं वहीं ऐसे मामले सामने आना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
आदिवासी समाज ने किया पारंपरिक सम्मान
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक तरीके से दीपक बैज का स्वागत किया गया, उन्हें तीर-धनुष और पीला गमछा भेंट कर आदिवासी अस्मिता का प्रतीकात्मक सम्मान दिया गया।
गुटबाजी की चर्चा भी तेज
कार्यक्रम के बीच एक और मुद्दा चर्चा में रहा—कुछ वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति, सेवाकुंज में आयोजित कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज रहीं, हालांकि बाद में ये नेता सर्किट हाउस पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष से बंद कमरे में मिले,इस पर बैज ने साफ कहा कि यदि कोई मतभेद है,तो उसे पार्टी फोरम में रखा जाए, सार्वजनिक मंच या सोशल मीडिया पर नहीं।
राजनीतिक संदेश और आगामी रणनीति
इस पूरे दौरे के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है,बैज ने कहा कि कांग्रेस गैस संकट,अफीम खेती जैसे मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
अंतिम व्यंग्य- ‘सरकार कहती है—सब ठीक है…जनता कहती है—गैस नहीं है…और राजनीति कहती है—लड़ाई अभी बाकी है! ‘संगठन सुदृढ़ीकरण पर फोकस
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, उन्होंने जिलाध्यक्ष शशि सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे एक जुझारू आदिवासी नेत्री हैं और उनके नेतृत्व में जिला संगठन मजबूत हो रहा है, बैज ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भव्य स्वागत और कार्यकर्ताओं में उत्साह
सूरजपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का जोरदार स्वागत किया, तिलसिवा स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया, इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, आदित्येश्वर शरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply