Breaking News

अम्बिकापुर@विज्ञान प्रगतिरत समाज की आधारशिला है : संजय गुप्ता

Share


अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026 (घटती-घटना)। आज “विज्ञान संसार” पत्रिका के 15वें अंक का विमोचन संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग, श्री संजय गुप्ता के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं विज्ञान से जुड़े अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। पत्रिका का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास करना तथा विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। प्रत्येक तीन माह में प्रकाशित होने वाली यह पत्रिका निरंतर नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है और अपनी उपयोगिता के कारण लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचती जा रही है। विमोचन अवसर पर श्री संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में विद्यालयों की प्रगति के आधार के रूप में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति ही समाज के लिए वास्तव में उपयोगी सिद्ध होता है। नकारात्मक व्यक्ति खुद के साथ साथ समाज को भी पतन की और ले जाता है।
कार्यक्रम में पत्रिका के प्रबंध संपादक डॉ. अंचल कुमार सिन्हा तथा संपादक सुश्री संस्कृति श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं। इस दौरान सुश्री संस्कृति श्रीवास्तव ने अपने पूर्व कार्य ‘पंचतंत्र’ के सरगुजिया अनुवाद के बारे में जानकारी दी और इसे हर विद्यालय तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। संयुक्त संचालक शिक्षा ने इस दिशा में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया तथा पत्रिका को और उपयोगी बनाए हेतु सुझाव भी दिए।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply