Breaking News

अम्बिकापुर@ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

Share


अम्बिकापुर,21 मार्च 2026 (घटती-घटना)। ईद के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों ने मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान में एक माह तक समाज के लोग रोजा रखने के साथ ही इबादत में मशगूल रहे। रमजान में तरावीह की नमाज के साथ ही दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। वहीं समाज के लोगों द्वारा ईद को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही थी। समाज द्वारा घरों की साफ-सफाई के साथ ही जमकर खरीददारी की गई। ईद का चांद नजर आते ही समाज के लोगों में खुशियां फैल गई। शनिवार को ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही समाज के लोग ईदगाह व मस्जिदों की तरफ रवाना हुए थे। ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अता की गई। इस दौरान पेश ईमाम द्वारा समाज के लोगों को ईद के मौके पर गिले शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाने की सीख दी गई। इसके साथ ही सदर रोड स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9.30 बजे, तकिया मजार स्थित मस्जिद में सुबह 8.30 बजे व केंद्रीय जेल में सुबह 8.30 बजे ईद की दो रकत नमाज पढ़ाई गई। ईद के मौके पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों अपने व परिवार के लिए तरक्की, खुशहाली के साथ ही देश में अमन चैन व आपसी भाईचारे की दुआ मांगी व एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी ईदगाह व मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पूर्व छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहद, इरफान सिद्दीकी,परवेज आलम,अफजाल अंसारी,अब्दुल लतीफ,मो. फरहान,अमीर अंसारी आदि मौजूद थे।
ईद मिलन समारोह का आयोजन
ईद के मौके पर शनिवार को शहर के इंद्रवाटिका में ईद मिलन का आयोजन श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान ईद मिलन समारोह में सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पंजाब मजदूरी करने गए किशोर की संदिग्ध मौत,ठेकेदारों पर गंभीर आरोप

Share बेहोशी की हालत में घर छोड़ गए ठेकेदार,कुछ घंटे बाद हुई मौत…आदिवासी समाज ने …

Leave a Reply