Breaking News

अम्बिकापुर@सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डालकर कर रहा था ब्लैकमेल,यूपी से आरोपी गिरफ्तार

Share


शादी के लिए बना रहा था दबाव,शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सोशल मीडिया पर युवती का आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड कर ब्लैकमेल करने और शादी के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को लगातार धमकी दे रहा था,जिससे परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान उत्तरप्रदेश निवासी चंद्रमौली तिवारी से एक घरेलू कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से युवती की सोशल मीडिया आईडी हासिल कर ली और उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कर लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती की बिना अनुमति के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही शादी से इनकार करने पर मारपीट करने की धमकी भी दे रहा था। लगातार धमकियों से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चंद्रमौली तिवारी (27) पिता अमरनाथ तिवारी, निवासी ग्राम तिवारी नगवा, थाना गगहा, जिला गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 79 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply