-संवाददाता-
सूरजपुर,09 मार्च 2026 (घटती-घटना)। शहर के मेधावी छात्र निखिल कुमार साहू ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सूरजपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, लोगों ने इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है, निखिल कुमार साहू सूरजपुर निवासी हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सूरजपुर से हुई, छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में अत्यंत मेधावी और मेहनती रहे हैं, उन्होंने अपनी नियमित पढ़ाई के साथ-साथ चार्टर्ड अकाउंटेंसी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी में लगातार मेहनत की और दृढ़ संकल्प के साथसीए इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
परिवार में शिक्षा का मजबूत माहौल
निखिल कुमार साहू शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं आर.के. रेडियोस के व्यवस्थापक राकेश साहू के सुपुत्र हैं,परिवार में शिक्षा और अनुशासन का विशेष वातावरण रहा है, जिसका प्रभाव निखिल की सफलता में भी दिखाई देता है, उनकी बड़ी बहन नेहा साहू स्वामी आत्मानंद विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं, जबकि छोटी बहन प्रिया साहू जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा
निखिल की इस सफलता पर परिवारजनों,शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं, निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है,उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है,उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है और इसके लिए वे लगातार तैयारी कर रहे हैं, निखिल की इस उपलब्धि से सूरजपुर सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur