Breaking News

सोनहत/पुसला@पुसला में महिला दिवस धूमधाम से मना,वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Share


-संवाददाता-
सोनहत/पुसला,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट एवं एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के संयुक्त सहयोग से एफडीपी कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसला में महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत पुसला,मधला, कछार और काचरडांड के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूह की सदस्यों और महिला प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ राज्य गीत के साथ की गई। इसके बाद एफडीपी परियोजना के विजन और मिशन की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकार, सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को लेकर सामूहिक चर्चा भी की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष आकर्षण रहा, ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक सुआ गीत प्रस्तुत किया, वहीं स्कूली छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिए,इस कार्यक्रम में ग्राम पुसला, मधला और घुघरा के पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह की सदस्याएं, मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं शामिल हुईं।
अतिथियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुकांति सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया गया, इसके बाद वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट के अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व,उसके इतिहास और संस्था की अब तक की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी,संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वाटर संस्था वर्तमान में सोनहत विकासखंड की 35 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों पर काम कर रही है, इसके अंतर्गत गरीब,पिछड़े और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए कृषि एवं गैर-कृषि कार्य,प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एनआरएम),समूह आधारित आजीविका संवर्धन,किसानों के लिए प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें म्यूजिकल चेयर, मटकी फोड़ और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोक नृत्य शामिल थे,प्रतियोगिताओं में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा गाए गए लोक गीत और सुआ गीत ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। ग्रामीण महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है,उन्होंने बताया कि संस्था गांवों में स्वरोजगार के अवसर, भूमि एवं जल संरक्षण,जलवायु आधारित कृषि,महिला और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम,एनीमिया और कुपोषण से बचाव तथा बेहतर शिक्षा के लिए भी कार्य करेगी।
ग्रामीणों ने संस्था का जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण महिलाओं ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव की महिलाओं को नई जानकारी और प्रेरणा मिलती है, उन्होंने संस्था से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपेक्षा जताई, कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष,पंच एवं अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे,वहीं वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट की ओर से सुधान सरकार,राम सिंह,विजय राजवाड़े,अंजु कुमार सहित वसुंधरा सेवक तथा बड़ी संख्या में परियोजना से जुड़ी महिला हितग्राही उपस्थित रहीं, अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply