Breaking News

सूरजपुर@हर बूथ तक पहुंचे किसान मोर्चा का काम : रामसेवक पैकरा

Share

किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक व होली मिलन समारोह संपन्न,किसानों तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर

-संवाददाता-
सूरजपुर,08 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक एवं होली मिलन समारोह उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा उपस्थित रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, इसके बाद किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का परिचय कराया गया।
संगठन को बूथ स्तर तक
मजबूत करने पर चर्चा

बैठक में किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने,किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों की समृद्धि ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय ले रही है,उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है,इसके साथ ही भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की योजना को भी राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया,उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें और संगठन के कार्य को हर बूथ तक मजबूत बनाएं।
कार्यकर्ताओं को संगठन
विस्तार का दिया संदेश

किसान मोर्चा के संभागीय सह-प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा कि जिला किसान मोर्चा लगातार सक्रिय और प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है, उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘जीरामजी’ जैसे कार्यक्रमों को किसान मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है, वहीं पूर्व जिला महामंत्री राजेश महलावाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाना आवश्यक है,उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 10 ‘मितान’ के गठन को समय-सीमा में पूरा करने का आह्वान किया।
किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना जरूरी : कृषि अभियांत्रिकी प्रकल्प के प्रदेश सह-संयोजक वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि किसानों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है,उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल पांडेय ने स्वागत भाषण देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।
फूलों की होली खेलकर
दिया भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम के अंत में होली मिलन के अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली और आपसी भाईचारे तथा संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।
ये रहे मंचासीन
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, संभागीय सह-प्रभारी प्रवीण यादव, पूर्व जिला महामंत्री राजेश महलावाला, कृषि अभियांत्रिकी प्रकल्प के प्रदेश सह-संयोजक वीरेन्द्र जायसवाल, पूर्व मीडिया प्रभारी शशिनाथ तिवारी, जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कपिल पांडेय,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश पाटले,देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू,भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, भैयाथान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, सूरजपुर नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री अशोक यादव, जिला महामंत्री लवकेश पैकरा, अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में
कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सत्यनारायण जायसवाल, रामनारायण यादव, अशोक गुप्ता, प्रकाश दुबे, जगमोहन सिंह, मोहन शर्मा, अनुज राजवाड़े, लालचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमत बछाड़, अवधेश गुप्ता, रमेश साहू, श्यामू साहू, राकेश पाठक, रंजन सोनी, सुखदेव यादव, कैलाश राजवाड़े, रामनारायण तंवर,नारायण विश्वकर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, प्यारे लाल साहू, कमल साय यादव, बोधन राजवाड़े, नेपाल समददार, हीराधन राजवाड़े, गयानंद राजवाड़े, नितिन तिवारी, नितेश सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, अजीत गुप्ता,शिववरण नापित, सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री लवकेश पैकरा और अजय अग्रवाल ने किया, जबकि जिला कोषाध्यक्ष मनमत बछाड़ ने आभार प्रदर्शन किया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply