Breaking News

गरियाबंद@गरियाबंद में नक्सली-डंप से 46 लाख 31 हजार कैश मिला

Share


भरमार बंदकू,ग्रेनेड लांचर और विस्फोटक सामग्री भी बरामद,सरेंडर नक्सलियों ने दिया सुराग
गरियाबंद,28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो नक्सली डंप बरामद किए हैं। सरेंडर नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने ग्राम कड़ेदोरा के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई 46 लाख 31 हजार 500 रुपए नकद बरामद की है। इसमें लगभग 2 लाख 2000 रुपए पुराने नोट हैं और बाकी 500 रुपए के नोट हैं। साथ ही, दूसरे स्थान से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। इनमें भरमार बंदूक, देशी ग्रेनेड लांचर
(सुरका रायफल),160 अलग-अलग हथियारों के राउंड और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हैं। यह मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके से कुल 46,31,500 रुपए नकद राशि जब्त की। इसके अलावा, एक भरमार बंदूक,एक एलएमजी बट (स्पेयर), 33 भरमार कारतूस,एक सटकारायफल,32 डीजल इंजन सेल, एक लैपटॉप,दो मोबाइल,10 इंसास राउंड,11 एस एल आर राउंड,45 एके-47 राउंड,41.303 राउंड,23 विभिन्न शॉटगन राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्टि्रक डेटोनेटर और 10 नॉन-इलेक्टि्रक डेटोनेटर सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री भी मिली है।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply