Breaking News

सूरजपुर@अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहम्मद गौस बेग पुलिस गेम्स में करेंगे निर्णायक की भूमिका

Share


74 वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

-संवाददाता-
सूरजपुर,22 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा आयोजित 74वीं अंतर ऑल इंडिया पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी 2026 तक केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में आयोजित की जा रही है, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों की महिला एवं पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं, इसके अलावा बी एस एफ, सी आई एस एफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसी अर्द्धसैनिक बलों की टीमें भी प्रतिस्पर्धा में शामिल हैं,इस राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी मोहम्मद गौस बेग को निर्णायक (रेफरी) के रूप में चयनित किया गया है। वे इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया चयन- वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए देश के अनुभवी और प्रमाणित रेफरी का चयन किया जाता है, इसी क्रम में सरगुजा संभाग के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी मोहम्मद गौस बेग को इस बार पुलिस गेम्स में जिम्मेदारी सौंपी गई है,उनका चयन न केवल सूरजपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
व्यापक अनुभव और राष्ट्रीय पहचान-मोहम्मद गौस बेग को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने का अनुभव है। इसके साथ ही वे वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित देश की प्रमुख प्रतियो गिताओं में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिनमें शामिल हैं—सीनियर नेशनल चैंपियनशिप,नेशनल गेम्स,फेडरेशन कप,यूथ, जूनियर, सब-जूनियर एवं मिनी चैंपियन शिप,अंतर सर्विसेज प्रतियोगिता, विभिन्न राज्यों में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिताएं, सैकड़ों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मैचों में सफल संचालन का अनुभव उन्हें देश के प्रमुख रेफरी में स्थान दिलाता है।
पूर्व में भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी-ऑल इंडिया पुलिस गेम्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पूर्व संस्करणों— पटना (बिहार),करनाल (हरियाणा) और भिलाई (छत्तीसगढ़)—में भी गौस बेग निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं, हर बार उन्होंने निष्पक्ष और कुशल संचालन के लिए सराहना प्राप्त की।
सूरजपुर और छत्तीसगढ़ का गौरव-उल्लेखनीय है कि मोहम्मद गौस बेग छत्तीसगढ़ राज्य के एकमात्र सक्रिय अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी हैं। उन्होंने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, उनकी यह उपलब्धि सूरजपुर जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश के खेल जगत के लिए प्रेरणादायक है। खेल प्रेमियों और खेल संघों ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
खेल जगत में बढ़ता मान- पुलिस गेम्स जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाना किसी भी रेफरी के लिए सम्मान की बात होती है,मोहम्मद गौस बेग का यह चयन दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभागी ही नहीं, बल्कि निर्णायक भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply