Breaking News

सूरजपुर@ वनांचल की पगडंडियों पर जनविश्वास की पहल:भूलन सिंह मरावी का व्यापक जनसंवाद अभियान

Share

हर घर तक पहुंचे हक, हर समस्या का हो समाधान” के संकल्प के साथ दुर्गम बस्तियों तक पहुंचा संवाद
सूरजपुर,15 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
लोकतंत्र का वास्तविक स्वरूप तब दिखाई देता है, जब जनप्रतिनिधि कार्यालयों की औपचारिक बैठकों से निकलकर सीधे जनता के बीच पहुंचता है,प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने इसी भावना के साथ वनांचल क्षेत्र के ग्राम रामेश्वरनगर,महेशपुर एवं हरिहरपुर में व्यापक जनसंवाद अभियान चलाया, घने वन क्षेत्र, कच्ची सड़कों और दूरस्थ बस्तियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में तत्काल पहल का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने इसे केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि विश्वास और सहभागिता का प्रयास बताया।
योजनाओं की जानकारी घर-घर तक
जनसंवाद के दौरान विधायक मरावी ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी,उन्होंने कहा कि शासन की मंशा स्पष्ट है—अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं,राशन कार्ड,स्वास्थ्य सेवाएं,छात्रवृत्ति और शिक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, पात्र हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई, उन्होंने कहा, यदि किसी भी योजना में बाधा आती है, तो सीधे मुझसे संपर्क करें,आपकी समस्या मेरी जिम्मेदारी है।
वन क्षेत्र में सुरक्षा और संवेदनशीलता
वनांचल क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विधायक ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी, उन्होंने अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर न निकलने का आग्रह किया और कहा कि प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, यह संदेश केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और संवेदनशीलता का भी संकेत देता है।
समस्याओं पर गंभीर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की कमी,जर्जर सड़कों, राशन वितरण में अनियमितता, पेंशन भुगतान में विलंब और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं सामने रखीं,विधायक मरावी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया,उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित समीक्षा की जाएगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री विजय सिरदार,मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा,उपाध्यक्ष कंचन श्याम,पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह,जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, नगर पार्षद वीरेंद्र जायसवाल,आदिवासी मोर्चा जिला मंत्री शिवनंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, सभी ने वनांचल क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क को सकारात्मक पहल बताया।
विश्वास और विकास की नई उम्मीद
वनांचल के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद करना यह दर्शाता है कि विधायक केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं,बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं,यह अभियान ग्रामीणों के मन में विश्वास, संवाद और विकास की नई उम्मीद जगाने वाला प्रयास साबित हुआ,गांव की चौपाल से उठी समस्याओं की आवाज जब सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचती है, तब लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply