कोरिया,04 फरवरी 2026(घटती-घटना)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला कोरिया के संगठनात्मक विस्तार के बाद नव नियुक्त जिला महामंत्री के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने जिले की राजनीतिक फिजा में नई बहस छेड़ दी है,संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद लिखे गए धन्यवाद संदेश में इस्तेमाल की गई एक पंक्ति-भारत की आज़ादी के पहले स्वतंत्रता दिलाने-अब चर्चा और विवाद का केंद्र बन गई है,स्थानीय स्तर पर लोग इस कथन के अर्थ और ऐतिहासिक संदर्भ को लेकर अलग-अलग तरह के सवाल उठा रहे हैं।
हाल ही में जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार के दौरान संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कई पदों पर मनोनयन किया गया, इसी क्रम में जिला मुख्यालय निवासी राजीव गुप्ता,जो युवा चेहरा माने जाते हैं और पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में एल्डरमैन भी रह चुके हैं, को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, पदभार मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए जिला अध्यक्ष,पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं, पोस्ट के अंतिम हिस्से में उन्होंने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका का उल्लेख करते हुए लिखा कि आज़ादी से पहले स्वतंत्रता दिलाने और आज़ादी के बाद गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए पार्टी ने लगातार बलिदान और संघर्ष किए,यहीं से विवाद की शुरुआत हुई,सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि आज़ादी से पहले आज़ादी का आशय क्या है? क्या यह शब्दों की त्रुटि है, भावनात्मक अतिशयोक्ति है या फिर इतिहास की गलत व्याख्या? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत की स्वतंत्रता एक लंबा और बहुआयामी आंदोलन था, जिसमें अलग-अलग विचार धाराओं, संगठनों, क्रांतिकारियों और आम जनता का योगदान रहा,इसलिए जब भी कोई सार्वजनिक बयान दिया जाता है तो उसके शब्दों का चयन बेहद सावधानी से करना जरूरी होता है,क्योंकि छोटी सी पंक्ति भी बड़े राजनीतिक और वैचारिक विवाद को जन्म दे सकती है, स्थानीय स्तर पर कांग्रेस समर्थक इस पोस्ट को संगठन के प्रति आभार और भावनात्मक अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे इतिहास के तथ्यों से इतर बयान मानकर आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही बहस में कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि यदि आज़ादी से पहले आज़ादी मिल गई थी तो फिर स्वतंत्रता आंदोलन का लंबा संघर्ष क्यों चला? फिलहाल जिला कांग्रेस की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है,हालांकि,राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जरूर तेज है कि क्या पार्टी नेतृत्व इस बयान पर स्पष्टीकरण देगा या इसे व्यक्तिगत अभिव्यक्ति मानकर नजरअंदाज किया जाएगा, आने वाले दिनों में यह मुद्दा स्थानीय राजनीति में किस दिशा में जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur