Breaking News

सूरजपुर@ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सूरजपुर की कार्यकारिणी का विस्तार,नए पदाधिकारियों की घोषणा

Share


सूरजपुर,12 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ,जिला-सूरजपुर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
संगठन को मिलेगी नई ऊजार्: सचिन त्रिपाठी
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए शिक्षक हितों की रक्षा,समस्याओं के समाधान और शिक्षकों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने की अपेक्षा जताई गई,उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी विस्तार से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और शिक्षकों से जुड़ी जमीनी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
एक जुटता और मजबूती का संकल्प-
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया,सभी ने भरोसा जताया कि जिला कार्यकारिणी के विस्तार से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और संगठन की भूमिका और सशक्त होगी।
नव-मनोनित पदाधिकारी बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई…
संरक्षक : विपिन पाण्डेय,सुरेन्द्र दुबे
जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)ः श्रीमती ममता मण्डल
कार्यकारी जिलाध्यक्ष : गिरवरधारी यादव
जिला उपाध्यक्ष : भूपत सिंह,श्रीमती प्रतिमा सिंह
जिला सचिव : राधेश्याम साहू
जिला कोषाध्यक्ष : भुवनेश्वर सिंह
जिला संगठन सलाहकार : कृपालनाथ तिवारी,प्रदीप सिंह,सतीश साहू, ब्रह्मानंद जायसवाल
जिला संयोजक : मनोहर गुप्ता,धर्मपाल सिंह,संधारी देवांगन
जिला महासचिव : दिनेश पाण्डेय,दिल मोहम्मद अंसारी,भास्कर सिंह
जिला महामंत्री : मुन्ना लाल भगत,करमचंद गुप्ता,बहादुर खान
जिला प्रवक्ता : मो. शमीम खान,मनोज कुशवाहा
जिला सह सचिव : दिव्यकान्त पाण्डेय,नवीन जॉन,इंदुमौली मिश्र
जिला संगठन सचिव : के. जी. डी. पाण्डेय,राजेश प्रसाद दुबे
जिला संगठन मंत्रीःअखिलेश पाण्डेय,जितेन्द्र नाथ तिवारी,प्रदीप त्रिपाठी
जिला मीडिया प्रभारीःपुष्पेन्द्र चौबे,बृजेश भानी


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply