सूरजपुर से कलेक्ट्री की शुरुआत, अब दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी
-ओंकार पाण्डेय-
सूरजपुर/रायपुर 11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में उन्हें डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है, राज्य सरकार ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद वे शीघ्र ही दिल्ली में पदभार ग्रहण करेंगे, वर्तमान में वे बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं, दीपक सोनी अपनी कार्यकुशल प्रशासनिक क्षमता, नवाचारों और जमीनी कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में रहे हैं। यही कारण है कि उन्हें केंद्र सरकार में यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।
मूलतः दुर्ग के निवासी, युपीएससी में हासिल की 120वीं रैंक
युवा आईएएस अधिकारी दीपक सोनी मूल रूप से दुर्ग जिले के निवासी हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1985 को हुआ। उन्होंने कॉमर्स विषय से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद क्कस्ष्ट की तैयारी कर 120वीं रैंक हासिल की, उन्होंने 29 अगस्त 2011 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जॉइन की।
रायपुर से लेकर कई जिलों में निभाई अहम भूमिका
आईएएस दीपक सोनी रायपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ रह चुके हैं, तत्कालीन कलेक्टर ओ.पी. चौधरी के इस्तीफे के बाद उन्होंने रायपुर के प्रभारी कलेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली, इसके अलावा वे नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान
जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दीपक सोनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धियां राज्य की सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं।
दंतेवाड़ा में बदली नक्सल प्रभावित जिले की तस्वीर
दीपक सोनी की पोस्टिंग रायपुर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जैसे जिलों में रही है, नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में उन्होंने कई ऐतिहासिक पहलें कीं डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री की स्थापना, हजारों महिलाओं को रोजगार, आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, बाइक से गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं, इन नवाचारों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।
सूरजपुर से शुरू हुआ कलेक्ट्री का सफर
दीपक सोनी को पहली बार सूरजपुर जिले में कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी, इसके बाद वे दंतेवाड़ा और कोंडागांव के कलेक्टर भी रहे, वर्तमान में वे बलौदाबाजार के कलेक्टर हैं और अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाकर स्वास्थ्य मंत्रालय में डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे।
बलौदाबाजार में संकट काल में दिखाई मजबूत नेतृत्व क्षमता
वर्ष 2024 में बलौदाबाजार में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बने तनावपूर्ण हालात में विष्णुदेव साय सरकार ने दीपक सोनी को जिले का कलेक्टर नियुक्त किया, उन्होंने हालात को शांतिपूर्वक संभाला, जनता से सीधा संवाद किया, शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया, उनके कार्यों की गूंज दिल्ली तक पहुंची, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अब केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली।
काम ऐसा कि मिसाल बन गया
छत्तीसगढ़ के युवा आईएएस अफसर दीपक सोनी को केंद्र सरकार में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
सूरजपुर में संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने दीपक सोनी
सूरजपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए आईएएस दीपक सोनी ने मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, कोरोना काल में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर बीमारी से पीडç¸त था और इलाज के लिए बाहर जाने में असमर्थ था, कलेक्टर ने स्वयं संज्ञान लेते हुए घर तक जरूरी दवाइयां भिजवाने की व्यवस्था कराई, यह पहल न केवल बुजुर्ग दंपति के लिए राहत बनी, बल्कि आम जनता के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया। यह घटना आज भी सूरजपुर में संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन की मिसाल के रूप में याद की जाती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur