Breaking News

सूरजपुर@एनएसयूआई ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Share


ड्राइविंग लाइसेंस एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कैम्प लगाने की मांग
सूरजपुर,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) कैम्प आयोजित करने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने बताया कि सूरजपुर जिला शैक्षणिक गतिविधियों एवं युवाओं का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। पर्याप्त जानकारी के अभाव, यातायात नियमों की अनदेखी तथा विधिवत ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है, जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए एनएसयूआई ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि जिले के समस्त महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) हेतु विशेष कैम्प लगाए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही इन कैम्पों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम “सड़क सुरक्षा – जीवन सुरक्षा” के अंतर्गत हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों की जानकारी तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके, इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू, मुस्तफा खान, सह सचिव लिवनेश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रेहान, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, मनोज सिंह, नितेश साहू, कमलेश सिंह, सोमू खान, आयुष शांडिल्य, निलेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply