Breaking News

कोरबा@ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन न होने से मरीजों को निजी लैब में देना पड़ रहा शुल्क

Share


कोरबा,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीज हो रहे परेशान। प्रशासन ने सीएसआर और डीएमएफ मद से मशीन खरीद के लिए राशि आवंटित की थी, लेकिन सप्लायरों की अरुचि के कारण टेंडर प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है, इस स्थिति में मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने शहर के दो निजी अस्पतालों से रियायती दरों पर जांच के लिए टाइअप भी किया, लेकिन सीजीएचएस दरें इसमें बाधा बन रही हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने बताया कि मशीन की आपूर्ति के लिए किसी फर्म के तैयार होने का इंतजार करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टाइअप के बावजूद मरीजों को निजी अस्पतालों में निर्धारित शुल्क चुकाना पड़ रहा है या उन्हें बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है। वहीँ मरीजों और उनके परिजनों को सीटी स्कैन जांच के लिए निजी लैबों में अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है,जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए अस्पताल प्रबंधन ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी ने इस संबंध में बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निजी अस्पतालों से टाइअप है। उनके अनुसार, आयुष्मान कार्ड एक बार ब्लॉक होने के बाद मरीज से शुल्क नहीं लिया जा सकता और इस मामले की जांच कराई जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply