Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर यातायात पुलिस की पहल, दुर्घटनाओं में कमी लाने बसों पर लगाई गई रेडियम पट्टी

Share


सूरजपुर,09 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूरजपुर यातायात पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है, डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर रात के समय आवागमन के दौरान होने वाले हादसों से बचाव हेतु बसों पर रेडियम युक्त पट्टी लगाई जा रही है।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार,07 जनवरी 2026 को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय एवं उनकी टीम ने नया बस स्टैंड, सूरजपुर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 25 बसों के आगे और पीछे रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गईं, यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य खराब रोशनी, रात के समय तथा कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में बसों की दृश्यता बढ़ाना है। बस के आगे,पीछे एवं किनारों पर रेडियम पट्टी लगाए जाने से अन्य वाहन चालकों को दूर से ही वाहन स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे टक्कर और दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आती है।
इमरजेंसी गेट नहीं खुलने पर कटी चालान की कार्रवाई
रेडियम पट्टी लगाए जाने के उपरांत यातायात प्रभारी द्वारा बसों की इमरजेंसी गेट (आपातकालीन द्वार) की भी सघन जांच की गई। जांच के दौरान एक बस का इमरजेंसी गेट समय पर नहीं खुल पाया, इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित बस चालक पर चालान की कार्रवाई की गई, यातायात पुलिस ने चालक को सख्त समझाइश देते हुए कहा कि इमरजेंसी गेट का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें बस से शीघ्र एवं सुरक्षित बाहर निकालना है। अतः गेट को तत्काल दुरुस्त कराकर ही वाहन का संचालन किया जाए, यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार के सड़क सुरक्षा अभियान और सख्त जांच जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply