Breaking News

कोरबा@ महिला सुरक्षा,मानव तस्करी पर चलाया गया जागरूकता अभियान

Share

कोरबा,06 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान फोरम मॉल परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा संबंधी कानून, मानव तस्करी की रोकथाम और यातायात सुरक्षा के बारे में जानकारी देना था। इस अभियान में चौकी प्रभारी सीएसईबी भीमसेन, यातायात विभाग से सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर, पुलिस चौकी मानिकपुर से सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी और महिला थाना प्रभारी भावना खंडारे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। साइबर सेल की टीम और अन्य महिला पुलिस अधिकारी भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल थे । अधिकारियों ने महिला सुरक्षा अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और पॉक्सो एक्ट जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1091, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। नागरिकों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना,छेड़छाड़,ऑनलाइन धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। मानव तस्करी के खतरों के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों को संदिग्ध नेटवर्क की पहचान करने और पुलिस को सूचित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट के उपयोग, सीटबेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों पर विशेष जोर दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply