Breaking News

कोरबा@ पुलिस ने बुका पिकनिक स्पॉट में छूटे बच्चे को परिवार से मिलाया

Share

कोरबा,29 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। रेलवे लोको पायलट दिलीप पोर्ते का पांच वर्ष का बच्चा आखिरकार परिवार को मिल गया, जो जिले के पिकनिक स्पॉट बुका में छूट गया था। बांगो पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही की। बताया जा रहा हैं कि भिलाई से रेलवे लोको पायलट दिलीप पोर्ते करीब 1 बजे अपने परिवार के साथ बुका पिकनिक स्थल पहुंचे थे। पिकनिक स्थल का निरीक्षण कर रहे पुलिसकर्मियों को जय प्रकाश यादव एवं गजेंद्र पिकनिक स्थल के कैंटीन के पास एक 5 साल का बच्चा अकेले खेलते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर सिपाही ने बच्चे से पूछताछ की, जिस पर बच्चा रोने लगा। मालूम चला कि जल्दबाजी में परिजन यहां से चले गए हैं और बच्चा छूट गया है। बालक ने अपना नाम तक्ष पोर्ते बताया जो एंजल पब्लिक स्कूल, गांव गोड़पार,चरोदा (भिलाई) का छात्र है। उसने पिता के बारे में जानकारी दी। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा के निर्देश पर एसआई राठौर के नेतृत्व में बांगो पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। स्कूल का नाम सर्च कर प्रिंसिपल से संपर्क किया गया, लेकिन परिजनों का नंबर नहीं मिल सका। इसके बाद चरोदा थाना प्रभारी और दुर्ग कंट्रोल रूम से संपर्क किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद एक सिपाही ने बच्चे के पिता का मोबाइल नंबर जुटाया। इसके बाद पिता से संपर्क करने पर मालूम चला कि यह सब गलतफहमी के चक्कर में हुआ। पुलिस ने उन्हें बताया कि बच्चा उनके पास सुरक्षित है। इसके बाद परिजन बांगो आए और बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया। पुलिस ने कहा कि विभिन्न स्पॉट में जाने वाले लोगों को खुशियां साझा करने के साथ बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि हड़बड़ी में कोई अनहोनी न हो जाए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जनजातीय अस्मिता की रक्षा के लिए देशभर में जागरूकता अभियान

Share दिल्ली समागम में गूंजी जनजातीय स्वाभिमान की आवाज…-संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। जनजाति सुरक्षा मंच …

Leave a Reply