Breaking News

कोरबा@ एसएस प्लाजा के दुकान मे लगे आग को दमकल की मदद से पाया गया नियंत्रण

Share


कोरबा,29 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
कोरबा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ह्रदय स्थल मुख्य मार्ग में संचालित व्यावसायिक परिसर एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह लगभग 6 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे एसएस प्लाजा में धुआं फैल गया और कई दुकानें इसकी चपेट में आ गयी। इसमें मुख्य रूप से बालाजी स्टील, पद्मिनी ज्वेलर्स, बालाजी क्लॉथ भंडार और दो छोटी दुकानें जली है। जानकारी देते हुए बताया जा रहा है आग पर काबू पाने लगभग 5 घंटे का वक्त लग गया लेकिन पूरी तरह से अब भी काबू नहीं पाया जा सका हैं। स्थिति को देखते हुए एसएस प्लाजा के आसपास लगभग 50 दुकानें बंद करा दी गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही थी, लेकिन अंत में आग पर काबू पाया गया है।आग लगने के बाद एसएस प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय व्यापारी और दुकानदार अपनी अन्य दुकानों को बचाने के लिए सामान बाहर निकालने में जुटे रहे। जानकारी के अनुसार शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट-सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है के दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। एएसपी नीतिश ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला, नगर निगम निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग में लगभग काबू पा लिया गया है। अंदर के सामानों से उठ रहे धुएं को नियंत्रित किया जा रहा है। जनहानि की कोई सूचना नहीं हैं। इसके बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा की प्लास्टिक के सामानों के कारण आग फैल गई। घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिना किसी ठोस योजना के शहर में जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं और आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका निगम को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। जहां विद्युत कनेक्शन देने या वितरण व्यवस्था में लापरवाही नजर आए या नियमों को ताक पर रखकर ट्रांसफार्मर लगाए गए हों, ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता। पूर्व मे भी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड पर कई दुकाने आग के चपेट मे आने से जल गई थी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब प्रश्न यह है की इन घटनाओ से होने वाले जनहानि एवं आर्थिक हानि का जिम्मेदार कौन ?


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply