Breaking News

कोरबा@ कोरबा पुलिस द्वारा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

Share


कोरबा,28 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
कोरबा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध दिसंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नव वर्ष 2026 के पूर्व जनसामान्य को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले के विभिन्न चौकियों व मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस दलों ने विशेष रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। ऐसे वाहनों से न केवल अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है,बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन होता है। दिसंबर महीने के दौरान कुल 19 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। चालान कार्यवाही के साथ-साथ,संबंधित वाहनों के साइलेंसर जब्त भी किए गए हैं। कोरबा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नागरिकों से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें ऐसे किसी वाहन के बारे में जानकारी मिलती है, जो शोरगुल फैला रहा है या अवैध रूप से परिवर्तित किया गया है, तो वे नजदीकी थाने अथवा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply