Breaking News

कोरबा@ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अनेक कार्यक्रम हुए आयोजित

Share

कोरबा,25 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्मदिवस पुरे भारत वर्ष सहित कोरबा में भी मनाया गया। देश के अन्य हिस्सों की तरह ही कोरबा में भी स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य को स्मरण करते हुए उनके गुणों का बखान किया गया। कोरबा अंचल के अप्पू गार्डन और अटल परिसर के समक्ष आयोजित सुशासन दिवस समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित अन्य की उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई का 101वां जन्मदिवस मनाया गया। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा की गई राष्ट्र सेवा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रधांजलि अर्पित की। सुशासन दिवस समापन समारोह में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply