Breaking News

सूरजपुर@ भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर चार ग्राम पंचायतों के सरपंच भाजपा में शामिल

Share


प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी बोले…अंतिम व्यक्ति तक विकास ही भाजपा का लक्ष्य
प्रेमनगर में भाजपा को मजबूती चार सरपंचों ने थामा पार्टी का दामन
सरपंचों का भाजपा पर भरोसा प्रेमनगर में हुआ बड़ा राजनीतिक जुड़ाव
-संवाददाता-
सूरजपुर,22 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली, जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के दृष्टिकोण से प्रभावित होकर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, भाजपा में शामिल होने वाले सरपंचों में ग्राम पंचायत लाछा की इजोरिया सिंह, झांसी के मदन सिंह, पीढ़ा के उमेश सिंह और कुरुवां के सरपंच अनेश टोप्पो शामिल हैं। सरपंचों के साथ बड़ी संख्या में पंच एवं ग्रामीण समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए, विधायक मरावी ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों को भगवा गमछा भेंट कर और मुंह मीठा कराकर विधिवत पार्टी में स्वागत किया, ग्रामीण नेतृत्व के भाजपा से जुड़ने को संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, सरपंचों के इस निर्णय से प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टीः मरावी :
इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और इसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों से प्रभावित होकर आज ग्रामीण नेतृत्व और जनप्रतिनिधि पार्टी से जुड़ रहे हैं, जो भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है, उन्होंने नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं जिन्हें पहले असंभव माना जाता था। मरावी ने नवप्रवेशी सरपंचों से निरंतर संवाद बनाए रखने और गांवों की विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी सीधे साझा करने की अपील की।
भाजपा को मिलेगी नई मजबूती
विधायक मरावी ने कहा कि सरपंचों और उनके समर्थकों के भाजपा से जुड़ने से संबंधित गांवों के विकास को नई गति मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे,मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने किया, इसके अलावा संत सिंह, संदीप अग्रवाल,अरविंद मिश्रा,विजय नारायण राजवाड़े,सुरेंद्र राजवाड़े,अजय अग्रवाल (अज्जू),धर्मवीर सोनी, नीरज कुमार गुप्ता, पवन साहू,संजू सोनी,तिलक राजवाड़े, सतवीर सिंह, कौशल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply