Breaking News

कोरबा@कोरबा में लोनर हाथी की दस्तक,थर्मल ड्रोन से निगरानी : डीएफओ प्रेमलता यादव

Share


कोरबा,19 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
कोरबा डिवीजन में एक लोनर हाथी के प्रवेश से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। डीएफओ प्रेमलता यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाथी की गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कटघोरा डिवीजन में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शुक्रवार सुबह बालको क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। डीएफओ के अनुसार लोनर हाथी की थर्मल ड्रोन कैमरे से लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। बालको बीट में हाथी की मौजूदगी हुई है, वहीं कुदमुरा, करतला और पसर खेत क्षेत्र में करीब 15 हाथी सक्रिय हैं। इन सभी पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को मुन्नादी के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है कि हाथी का मूवमेंट कभी भी किसी भी दिशा में हो सकता है इसलिए विशेष सतर्कता बरतें।सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बालको रेंज के अजगर बहार बैरियर और बालको बैरियर को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।वन विभाग द्वारा स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि बिना विभागीय अनुमति और सूचना के कोई भी व्यक्ति इन क्षेत्रों में प्रवेश न करे।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल से लगे इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करें, रात के समय अकेले बाहर न निकलें और किसी भी स्थिति में हाथी दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। प्रशासन और वन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply