-संवाददाता-
जशपुरनगर,16 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम फरसाबहार के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने आज औचक निरीक्षण के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए चारों पिकअप वाहनों में 385 बोरी तक धान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित वाहनों के पास धान परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur