Breaking News

अम्बिकापुर@नए कानूनों की प्रदर्शनी में लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 दिसम्बर 2025
(घटती-घटना)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर स्थानीय कला केन्द्र मैदान में नए कानूनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आज लाइवलीहुड कॉलेज के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन करने का अवसर मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने छात्रों को नए कानूनों और साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उन्हें बेहतर कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संयोजक मंगल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में नए कानूनों के प्रति जागरूकता को नैतिक दायित्व बताया। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मनोज भारती, अमृता जायसवाल, हिना खान, और अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। उप निरीक्षक अभय तिवारी,प्रधान आरक्षक दलबीर सिंह,महिला आरक्षक ममता और अन्य कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply