-संवाददाता-
खड़गवां,12 दिसंबर 2025
(घटती-घटना)।
खड़गवां थाना क्षेत्र में आज शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। स्कूटी से जा रही मनेंद्रगढ़ थी महिला पटवारी मनेंद्रगढ़ निवासी थी महिला पटवारी को तेज रफ्तार बाइक ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई। और बाइक चालक का पैर टूट गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की पहचान भी हो चुकी है पुलिस हादसे के सही कारणों की भी जांच कर रही है।घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur