Breaking News

कोरबा@व्यावसायी अशरफ मेमन समेत 3 की हत्या से फैली सनसनी,तंत्र-मंत्र के नाम पर वारदात की आशंका

Share


-संवाददाता-
कोरबा,11 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।

शहर से लगे हुए उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बुधवार-गुरुवार देर रात कबाड़ व्यवसाय से जुड़े तीन लोगों की सनसनीखेज ढंग से हत्या हो गई। घटनास्थल कबाड़ व्यावसायी अशरफ मेमन का स्क्रैप यार्ड बताया जाता है, जहां मृतकों की पहचान मोहम्मद अशरफ मेमन (पुरानी बस्ती कोरबा), सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा), और नीतीश कुमार (दुर्ग) के रूप में हुई है।
तंत्र-मंत्र से रकम बढ़ाने का झांसा..?
बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटी तब कबाड़ व्यावसायी अशरफ मेमन के कुछ लोग स्क्रैप यार्ड के बाहर खड़े हुए थे। सूत्र बताते हैं कि तंत्र-मंत्र के जरिए लाखों की रकम करोड़ों में बदलने का लालच दिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि इसी कथित ‘रिचुअल’ के दौरान तीनों की स्थिति बिगड़ी और उनकी मौत हो गई या फिर उनकी हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार बिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम इस क्रिया के लिए कुदरी गांव पहुंची थी।इस घटना के तत्काल बाद तीनों को शहर के हृ्य॥ अस्पताल ले जाया गया, जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर मौके पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 3 लोगों को हिरासत में ले लिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@मकर संक्रांति पर गणपति धाम में होगी भव्य पतंग प्रतियोगिता

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति केअवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना …

Leave a Reply