Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी सर्दी, पड़ेगी कड़ाके वाली ठंड

Share

मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट


रायपुर,27 नवम्बर 2025। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। अनुमान है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। विभाग के अनुसार इसके बाद मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं अगले तीन दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

सतर्क रहने की अपील
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा कि अचानक ठंड बढ़ने से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मैदानी इलाकों में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दुर्ग इस समय राज्य का सबसे ठंडा मैदानी जिला रहा, हालांकि पिछले पांच दिनों में यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर लगभग 16.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व अंबिकापुर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम स्तर माना गया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply