Breaking News

रायगढ़@पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,तोलगे के जंगल में छिपा हुआ था…

Share


रायगढ़,20 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पति ने टांगी के बेट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे तोलगे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तोलगे में रहने वाले अमासो अगरिया (30) की उसके पति आलाप अगरिया (32) ने पारिवारिक विवाद के दौरान टांगी के बेट से मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद आरोपी जंगल में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर भी लगाए थे। गुरुवार को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply