Breaking News

कोरबा@ बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Share


19 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोरबा,18 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में कल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम ष्ष्ह्ल1 चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर थाना बालको अपराध क्रमांक: 707/2025 धारा- 310(2), 310(4),61 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत 19 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई। यह घटना दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर लगभग करोड़ रुपए की राशि होने की जानकारी मिलते ही संगठित रूप से डकैती की योजना बनाई गई। मुख्य आरोपी चंद्रकांत डिसेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया। योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे।आरोपीगण अलग-अलग वाहनों से रात में घटनास्थल पहुँचे। रैकी की गई, परंतु ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त की आशंका के कारण आरोपी घटना को अंजाम दिए बिना लौट गए। कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply