बीकानेर,17 नवम्बर 2025। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘अजेय वॉरियर-25’ का आठवां संस्करण सोमवार को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में आरंभ हुआ। यह द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय अभ्यास 30 नवंबर तक चलेगा। अभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं के कुल 240 सैनिक शामिल हैं,जिनमें समान प्रतिनिधित्व रखा गया है। भारत की ओर से सिख रेजीमेंट के जवान भाग ले रहे हैं, जबकि ब्रिटेन की ओर से 1एसटी डिवीजन की 4ह्लद्ध लाइट ब्रिगेड के 2ठ्ठस्र बटालियन, रॉयल गोरखा राइफल्स के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। कर्नल नीरज बेनीवाल ने कहा कि यह संयुक्त प्रशिक्षण संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है और इसका मुख्य फोकस शहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर है। आगामी 14 दिनों में सैनिक संयुक्त मिशन योजना, ब्रिगेड-स्तरीय सामरिक समन्वय, सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण और कंपनी-स्तरीय वास्तविक फील्ड अभ्यास करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur