Breaking News

रायपुर@जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित एसएसपी ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

Share


रायपुर,11नवम्बर 2025 I छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अमित बघेल ने सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे थे,जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुये रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की। रविवार 9 नवंबर की रात रायपुर के कई इलाकों में पुलिस ने दबिश दी और उनके परिचितों से पूछताछ भी की, मगर वे नहीं मिले।
इसी बीच रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5000 का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उद्घोषणा जारी कर कहा है कि जो भी पुलिस की मदद करेगा, उसे 5000 नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर के अपराध कमांक अपराध क. 243/2025 धारा 299 भा. न्याय संहिता के प्रकरण में फरार आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल साकिन रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस 02 सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोहनीपुरम जिला रायपुर का निवासी है। जो दिनांक 28/10/2025 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है अपराध कायमी पश्चात् आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं जो अभी तक पता नहीं चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने के लिये अपने आपको छिपाए हुए है। फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कारित किया जा सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है। अतः मैं डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं, कि जो कोई उक्त फरार आरोपीं को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा।
अमित बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने अमित बघेल का समर्थन किया है। समिति अध्यक्ष रूपनलाल चंद्राकर, सचिव कामता प्रसाद रात्रे, प्रवक्ता गिरधर पटेल ने समर्थन पत्र में कहा कि अमित बघेल को गिरफ्तार करना तो दूर एक खरोंच भी आई तो समिति उग्र आंदोलन करेगी। समर्थन पत्र में नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने लिखा है…महान सपुत छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टया श्रध्देय खूबचंद बघेल जी के सुयोग्य नाती अमित बघेल जी अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी 8 छत्तीसगढि़यों को शासन-प्रशासन, उद्योग-व्यापार में भागीदारी. हक-अधिकार दिलाने, सदैव संघर्षरत हैं, इसी तारतम्य में उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा को खंडित किया जाता हैं, अपमानित किया जाता है, छत्तीसगढि़यों को हर जगह अप- मानित, दीन-हीन समझा जाता है। सिंधी समाज के पुज्य महापुरषों, अग्रवाल समाज के पुजनीय अग्रसेन महराज के प्रतिमाओं को खंडित क्यों नहीं किया जाता? बार-बार छत्तीसगढि़यों के मान-सम्मन, संत-महापुरषों, देवी-देवताओं का बाहरियों द्वारा अपमान किया जाना जारी हैं…यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों का शोषण व अपमान करना जारी है, नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति, इसकी हम घोर निन्दा करते हैं। ऐसे छत्तीसगढ़ स्वाभिमानी कथन के कारण अन्य गैर छत्तीसगढि़यों के दबाव में हमारे मूल छत्तीसगढि़या, अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला क्रांतिवीर अमित बघेल जी पर एफ. आई. आर. दर्ज की गई है…और जगह-जगह एफ.आई.आर. दर्ज करने का षड़यत्र जारी हैं। नई राजधानी प्रभाविज किसान कल्याण समिति नया रायपुर, सर्वप्रथम अअमित बघेल जी हुए कुत्सित एफ. आई. आर. को रद्द करवाने छ.ग. शासन-प्रशासन से अपील करती हैं। द्वितीयः अगर अमित बघेल को जेल में डालना तो दूर एक खरोच भी आई तो नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति नया रायपुरी उग्र आंदोलन, जन-आंदोलन करेगी।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply