क्या चोरी के प्रकरण में रिपोर्ट नहीं लिखाई जाती हैं क्या मालिक को नोटिस भेजा जाता है…यह मामला कई सवालों को जन्म दे रहा है?

-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,11 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। ग्राम पंचायत पैनारी में शिवानी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पुल बनाने का ठेका लिया है और इनके द्वारा छोटे झाड के जंगल की भूमि खसरा नंबर 1080 पर अवैध रूप से शासन प्रशासन के बिना अनुमति के स्टोन क्रेशर मशीन लगाया गया था जिसे खड़गवां के तात्कालिक तहसीलदार एवं खनिज विभाग एमसीबी के अधिकारियों के द्वारा हुईं शिकायत पर स्टोन क्रेशर मशीन को जप्त किया गया था। जांच कर्ता अधिकारीयों ने जब क्रेशर संचालक से स्टोन क्रेशर मशीन के दस्तावेज मांगे गए तो किसी प्रकार के कोई स्टोन क्रेशर मशीन लगाने के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध नहीं किए गए ग्राम पंचायत खनिज विभाग राजस्व विभाग के बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के धड़ल्ले से क्रेशर मशीन का निर्माण कार्य किया गया था
शासन और प्रशासन के सारे नियम कायदों का उलंघन करते हुए सारे नियमों को ताक में रखकर निर्माण किया गया था जिसे खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग ने क्रेशर मशीन को जप्त किया गया था। इस जप्त क्रेशर मशीन की कुछ सामाग्री कोड़ा पुलिस चौकी में रखी गई थी। प्रशासन के द्रारा जप्त स्टोन क्रेशर मशीन को उखाड़ कर चोरी कर ले गए और खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग सिर्फ नोटिस भेज कर हाथ पर हाथ रखकर बैठा है।
इस जप्त स्टोन क्रेशर मशीन पर हुए लाखों रूपए के जुर्माने को बिना जमा किए दबंगई से स्टोन क्रेशर मशीन को उखाड़ कर लें गये जबकि प्रशासन के द्रारा जप्त किया गया था जो प्रशासन के पास जप्त था?
जप्त क्रेशर मशीन को स्थल से चोरी हुए लगभग चार से पांच माह हो गए आज तक खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग सिर्फ जप्त क्रेशर मशीन के मालिक को नोटिस ही दे सका है जबकि जप्त स्टोन क्रेशर मशीन का जप्त स्थल से गायब होना या चोरी होने की रिपोर्ट करना चाहिए जप्त क्रेशर मशीन शासन की संपत्ति है जिसका चोरी होना विभाग पर कई सवाल खड़े कर रहा है? क्या खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग इस पर कार्यवाही करेगा?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur