Breaking News

कोरबा@हसदेव नदी में कार्तिक स्नान के दौरान12 वर्षीय छात्र की डूबकर हुई मौत

Share


-संवाददाता-
कोरबा,05 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।

कोरबा अंचल के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती स्थित करण घाट में 5 नवंबर की सुबह एक दुःखद घटना घटी। 12 वर्षीय निखिल जायसवाल अपने दो मित्रो संग हसदेव नदी में कार्तिक स्नान कर रहा था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी के अनुसार निखिल और उसके मित्र हसदेव नदी में चुंबक की मदद से पैसे खोजने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान निखिल गहरे पानी में चला गया। उसे तैरना नहीं आता था। घटना के समय उसके साथ मौजूद दोनों मित्र घबरा कर मौके से भाग गए और घर जाकर परिजनों को सूचना दी।भीड़ और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने निखिल का शव नदी से बाहर निकाल लिया। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा हैं की मृतक निखिल कक्षा 6वीं का छात्र था। उसके पिता एक निजी कंपनी में ठेका कर्मी हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply