Breaking News

मॉस्को@यूक्रेन का मॉस्को में ड्रोन अटैक,400 किमी लंबी फ्यूल पाइपलाइन को निशाना बनाया

Share


मॉस्को,01 नवम्बर 2025। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने रूस की राजधानी मॉस्को के पास 400 किमी लंबी फ्यूल पाइपलाइन पर हमला किया। इस पाइपलाइन का नाम रिंग है। इस हमले से रूसी सेना को पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के फ्लूय की सप्लाई रुक गई है। हमले में मॉस्को के दक्षिण-पूर्व इलाके में तीनों मुख्य लाइनें एक साथ तबाह हो गईं। वहां ड्रोन्स को रोकने का सिस्टम और हथियारबंद गार्ड तैनात थे, लेकिन सब नाकाम रहा। अब पाइपलाइन पूरी तरह बंद है और रूसी सेना को ईंधन नहीं मिल रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पाइपलाइन हर साल 30 लाख टन जेट ईंधन और लाखों टन पेट्रोल-डीजल ले जाती थी। इस नुकसान से रूस की सेना और मॉस्को की अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगा है। किरिलो बुडानोव ने कहा कि उनके सीधे हमले दुनिया के सभी आर्थिक प्रतिबंधों से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह हमला रात भर चले यूक्रेनी ड्रोन हमलों का हिस्सा था। रूस की सेना ने दावा किया कि उसने 10 इलाकों में 98 ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के करीब झुकोवस्की शहर में रातभर बिजली गुल रही। तुला शहर में ड्रोन के टुकड़े सड़कों पर गिरे और ट्रैफिक रोक दिया गया।


Share

Check Also

मैड्रिड@ स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं,64 की मौत

Share कई डिब्बे मलबे में बदले,इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200किमी/घंटे से ज्यादामैड्रिड,28 अक्टूबर 2026 …

Leave a Reply