पटना/सिवान, 29 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। शहाबुद्दीन के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में योगी ने राजद और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कुछ माफिया, खानदानी अपराधी व भ्रष्टाचारियों ने मिलकर महागठबंधन बना लिया हैं। योगी के इस वाक्य पर सभा स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए राजद उम्मीदवार की ‘खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि’ पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी अपराध को राजनीति का आधार बनाया, वे आज फिर बिहार को पीछे ले जाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अब जनता अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन चाहती है। बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को सरकार में नहीं आने देना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धर्म और विकास के मुद्दों को भी साधा।
Check Also
बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत
Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur