Breaking News

रायगढ़@रायगढ़ में डबल मर्डर का खुलासा…भतीजा समेत 2 गिरफ्तार

Share


पुरानी रंजिश और रुपए लेनदेन बना हत्या का कारण,डंडे से और घसीट-घसीट कर मार डाला
रायगढ़,23 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मृतक दंपती का भतीजा है और दूसरा गांव का युवक है। दोनों ने पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन के विवाद में मिलकर पति-पत्नी की हत्या कर दी। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा भेंड्रा गांव में बुधवार सुबह गुरबार सिंह राठिया (43) और उसकी पत्नी मनिता राठिया (30) का शव उनके घर के आंगन में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्क्क, ्रस्क्क, स्ष्ठह्रक्क, थाना प्रभारी, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्मड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मंगलवार रात मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का ही युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) गुरबार सिंह के घर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले गुरबार सिंह ने भगलु के पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे वे बदला लेने की सोच रहे थे। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
रुपए लेनदेन भी बना मौत का कारण : मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया को करीब 1-2 साल पहले रास्ते में कुछ रुपए मिले थे। मृतक गुरबार सिंह और उसकी पत्नी को शक था कि उसके गुम हुए 6 हजार रुपए वही हैं, जो ओमप्रकाश को मिले थे और उसने वापस नहीं किए। इसी बात को लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से भतीजा ओमप्रकाश भी उनसे नाराज था और मन में रंजिश रखे हुए था।
शराब पीने के बाद घटना को दिया अंजाम : पुराने विवाद के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर गुरबार सिंह की हत्या की साजिश रची। मंगलवार की रात वे ओमप्रकाश के साथ उसके घर पहुंचे। वहां तीनों ने मिलकर शराब पी। शराब पीते समय गुरबार सिंह और उसकी पत्नी ने भतीजे ओमप्रकाश को गाली दी और अपने पैसे वापस मांगने लगे। तभी आरोपियों ने पास रखे डंडे और हाथ-मुक्के से उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।
घसीट-घसीट कर पीटा
आरोपियों ने पति-पत्नी को घसीट-घसीट कर इतना पीटा कि उनके कपड़े तक फट गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply