Breaking News

सूरजपुर@किराना दुकान में गांजा बेचने वाले व्यक्ति को चौकी लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share



सूरजपुर,29 सितम्बर 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार अवैध कारोबार, सूखा नशा एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 29.09.2025 को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम महेशपुर निवासी भईयालाल चौधरी अपने किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना के फौरन बाद चौकी लटोरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां विधिवत् किराना दुकान में दबिश देकर 1 किलो 595 ग्राम गांजा भईयालाल चौधरी उर्फ लउवा पिता बुद्धुराम के कब्जे बरामद किया जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपये है। मामले में गांजा जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, आरक्षक विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, सुनील एक्का, कुंदलाल राजवाड़े, मनोज सिरदार, दिलेश्वर सिंह, महिला आरक्षक मालती एक्का व सुनीता सोनपाकर सक्रिय रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply