पंकज चंद्रा को कोरबा,विमल कुमार को जांजगीर-चांपा का कमान
रायपुर,11 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 6 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ये आदेश अवर सचिव, गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बुधवार को गृह विभाग ने 58 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 6 सहायक सेनानी भी शामिल थे। पोस्टिंग लिस्ट में इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर से प्रमोशन पाए अफसर शामिल थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur