Breaking News

सुकमा@शिक्षादूत की निर्मम तरीके से हत्या कर दी नक्सलियों ने…परिजनों पर भी किया हमला

Share


सुकमा,28 अगस्त 2025। नक्सलियों ने जगरगुंडा थाना क्षेत्र में एक शिक्षादूत की निर्मम हत्या कर दी। घटना सिलगेर इलाके के मंडीमरका में हुई है। मृतक का नाम लक्ष्मण बारसे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। मृतक मूलतः बीजापुर के ग्राम पेगड़ापल्ली का निवासी था और सिलगेर में बतौर शिक्षादूत काम कर रहा था। नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया।
कल शाम नक्सलियों ने गांव में पहुंचकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए परिजनों से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके की ओर रवाना हो गए। घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply