Breaking News

सूरजपुर@गांव की बेटी का सपना साकारकिरण बनेगी डॉक्टर,नीट में सफलता कांकेर मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन

Share

सूरजपुर,27 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिले के ग्राम पंचायत करतमा की किरण प्रधान ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले और विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया है। कड़ी मेहनत और लगन से किरण ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, कांकेर में प्रवेश हासिल किया है। किरण के पिता उत्तम प्रधान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में बस्तर में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात हैं। मेधावी किरण ने 12वीं तक की पढ़ाई विद्या ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगदलपुर में पूरी की, जहां वह हमेशा अव्वल रहीं। पिता के प्रोत्साहन और मां आरती प्रधान के सपनों को साकार करते हुए किरण अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं।किरण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके दादा दासरथी प्रधान, दादी प्रकाश देवी और परिवार ने उन्हें डॉक्टर बनने की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल किरण के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply