Breaking News

कांकेर@स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से बच्चे की मौत

Share


कांकेर,24 अगस्त 2025 (ए)। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से कंदाड़ी के आश्रित ग्राम आलदंड में 8 वर्षीय विजय नुरेटी की मौत हो गई। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के बीच हुई इस घटना से इलाके के लोग काफी दुखी हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त की रात बच्चे को तेज बुखार आया। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नही होने से परिजन घरेलू उपचार करते रहे। अगले दिन जब बुखार नहीं उतरा, तो परिजन उसे बांदे अस्पताल ले जाने निकले। लेकिन रास्ते में कोटरी नदी में बाढ़ की स्थिति थी। बारिश के कारण नाव भी नहीं चल पा रही थी। सितरम में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भी मदद नहीं कर सका, वहां कोई मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। इस उप स्वास्थ्य केंद्र पर नदी के दोनों ओर के दो ग्राम पंचायतों के 10 गांव निर्भर हैं,बावजूद इसके स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 8 वर्षीय विजय नुरेटी को अपनी जान गवानी पड़ी बीएमओ को घटना की जानकारी नहीं बीएमओ कोयलीबेड़ा संजीव वैष्णव ने बताया कि सितरम क्षेत्र में किसी बच्चे की मौत की सूचना नहीं है। वहां के लोगों की तबीयत खराब होने की भी कोई सूचना नहीं है। सितरम में एएनएम पदस्थ है। वर्तमान में उनकी हड़ताल चल रही है, इस कारण क्षेत्र में नहीं रही होगी।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply