Breaking News
?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

सूरजपुर@नवपदस्थ डीईओ अजय मिश्रा का सूरजपुर में जोरदार स्वागत,शिक्षकों ने जताया भरोसा

Share


शिक्षक ही हैं शिक्षा व्यवस्था की रीढ़,मेरा हर कदम शिक्षक और छात्र हितःडीईओ अजय मिश्रा


सूरजपुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। जिले में पदभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा का शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। शिक्षक साझा मंच सूरजपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच के संचालकद्वय यादवेंद्र दुबे और सचिन त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी और जिले के शिक्षक इस अवसर पर मौजूद रहे। साझा मंच के जिला संचालक यादवेंद्र दुबे ने कहा कि हमें विश्वास है कि अजय मिश्रा जी के नेतृत्व में सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा और शिक्षा गुणवत्ता में ठोस सुधार दिखाई देगा। वहीं जिला संचालक सचिन त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक साझा मंच सदैव रचनात्मक सहयोग के लिए तत्पर है। विभाग और मंच के सामूहिक प्रयासों से सूरजपुर को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। स्वागत से अभिभूत जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ स्वयं शिक्षक हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि शिक्षक-हित और छात्र-हित में कोई कमी न रहे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच की ओर से अजीत गुप्ता, राकेश गौतम शहादत अली,गौतम शर्मा, कृष्णा सोनी, गिरवर यादव,भुवनेश्वर सिंह, राधेश्याम साहू, नसीम अली अंसारी,दिलीप शर्मा, चन्दकेशमणि शर्मा, कमल किशोर पाण्डेय, मुन्ना सोनी, अमित सिंह, विजय साहू, रजनीश तिवारी, आशीष जायसवाल, राहुल पाण्डेय, राजकुमार सिंह, मोहम्मद महमूद,प्रमोद पाठक,कमलेश यादव, सुरेन्द्र दुबे,कुलदीप सिंह,मनोज कुशवाहा, ममता मंडल,प्रतिमा सिंह,सोमा घोष,ललमेन टोप्पो सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे । उक्ताशय की जानकारी सह जिला संचालक गौतम शर्मा ने दी।


Share

Check Also

सोनहत/ कोरिया@ सोनहत में सरकारी आवास का अजब खेल! आदेश हीरलाल के नाम,कब्जा किसी और का…

Share एसडीएम के आवंटन आदेश के बाद भी आवास के लिए भटक रहा कृषि विभाग …

Leave a Reply