Breaking News

अंबिकापुर@परसा में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Share

अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा में बाल विवाह रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू कुजूर के द्वारा किया गया सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास से आए हुए अधिकारियों का प्राचार्य की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें श्री देवेंद्र देशमुख,श्रीमती पूनम प्रिया कुजूर और श्रीमती प्रियंका गुप्ता,परियोजन अधिकारी के द्वारा बच्चों को बालिका सुरक्षा ,बाल विवाह निषेध,यौन हिंसा रोकथाम, लैंगिक असमानता,कानूनी अधिकारों,शिकायत निवारण तंत्र,1,098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181, महिला हेल्पलाइन,112 आपात सेवा और पोक्सो एक्ट , किशोर न्यायालय के बारे में सरल एवं जन सुलभ भाषा में बच्चों को बताया गया संस्था के प्राचार्य श्रीमती मंजू कुजूर के द्वारा बच्चों को बाल विवाह सर्वाधिक छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बस्तर जिले सबसे ज्यादा प्रभावशील हैं इन सभी बातों को अवगत कराया और विवाह की उम्र 21 वर्ष होने के पश्चात ही विवाह होना चाहिए इन बातों को बच्चों के सामने रखा गया और अंत में सभी ने बाल विवाह रोकथाम निषेध हेतु शपथ ली,कार्यक्रम में सभी व्याख्याता और सभी कर्मचारियों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply