Breaking News

अंबिकापुर@सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Share


अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)।राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर अम्बिकापुर लाइवलीहुड कॉलेज में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, जनपद पंचायत सभापति श्री एलेक्जैंडर करकेटा, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, श्री भारत सिंह सिसौदिया, श्री हरपाल सिंह भामरा,उपनिरीक्षक श्री अभय तिवारी और लॉक शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्राचार्य लाइवलीहुड कॉलेज श्री गिरीश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल में शिक्षा विभाग के अधिकारी, बीआरसी, सीएससी के सदस्य और अन्य शिक्षकगण शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रेष्ठ वक्ताओं को सम्मानित किया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply