Breaking News

रायगढ़@केलो डैम में डूबा पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर का बेटा

Share

रायगढ़ में दोस्तों के साथ गया था घूमने
मछली के जाल में फंसा मिला शव

रायगढ़,18 अगस्त 2025 (ए) रायगढ़ जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर डीके प्रधान का बेटा सुशांत प्रधान (24) केलो डैम में डूब गया। गोताखोरों ने उसकी लाश बरामद कर ली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, छोटे अतरमुड़ा निवासी सुशांत प्रधान रविवार रात अपने दोस्तों अविनाश सारथी (कोष्टापारा) और पुलेन्द्र सिंह (गोरखा) के साथ कार से केलो डैम घूमने पहुंचा था।
डैम पर अविनाश और पुलेन्द्र कार में बैठे रहे, जबकि सुशांत पानी में उतर गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो दोस्तों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply