Breaking News

कोरबा@अंचल में अर्धरात्रि के समय नकाबपोश लुटेरों ने आतंक मचाते हुए ट्रक चालक से नगदी व मोबाइल लूटा

Share


कोरबा,08 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कोरबा शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। गत अर्धरात्रि लगभग 3ः00 बजे 3 नकाबपोश युवकों ने एक ट्रक चालाक को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर 6,000 रुपए नगद एवं मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार उक्त घटना कोरबा जिलान्तर्गत जलगांव चौक के पास प्रेम नगर क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा हैं की ट्रक चालक रात्रि पहर में वाहन लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन नकाबपोश युवकों ने अचानक सामने आ गए। उन्होंने चाकू दिखाकर चालक को धमकाया और जेब से नगदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। ट्रक चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी हैं जिसपर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद,शातिर चोर गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल …

Leave a Reply