Breaking News

कोरब@ड्यूटी कर रहे कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

Share


कोरबा,06 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के दर्री उप तहसील क्षेत्र के पास स्थित स्थान पर श्याम पटेल नामक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान श्याम पटेल सिंचाई विभाग कर्मचारी के रूप में की गयी हैं, जो बराज कंट्रोल रूम में ड्यूटी करता था और इरीगेशन कॉलोनी में निवास करता था। बताया जा रहा हैं की श्याम पटेल मूलतः शिवरीनारायण के पास एक गांव का रहने वाला था। देर शाम उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय और स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply