Breaking News

कोरबा@ग्राम तौलीपाली और कुदमुरा में दंतैल हाथी ने ढहाया कहर-तीन मकान किए क्षतिग्रस्त

Share

कोरबा,05 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के ग्राम तौलीपाली और कुदमुरा में अलसुबह लगभग 4ः30 बजे एक दंतैल हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम तौलीपाली निवासी बालक राम राठिया के घर में हाथी ने जबरन घुसकर घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी क्रम में हाथी ग्राम कुदमुरा पहुंचा जहां पुनीराम घनुहार और मनमोहन राठिया के घरों को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply