Breaking News

कोरबा@अशोक वाटिका की व्यवस्थाओं मे सुधार के साथ-साथ सुविधाओं को किया जाएगा अपडेट

Share


कोरबा,31 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सी.एस.ई.सी. चौक से स्टेडियम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित शहर के सबसे बड़े उद्यान अशोक वाटिका की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी एवं सुविधाओं को अपडेट किया जाएगा ताकि अशोक वाटिका उद्यान पहुंचने वाले आमनागरिकों को इसका लाभ मिल सके। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले व निगम के अधिकारियों की टीम के साथ सम्पूर्ण अशोक वाटिका का निरीक्षण किया तथा वहॉं की व्यवस्थाओं को सुधारने एवं सुविधाओं को अपडेट किए जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहॉं उल्लेखनीय है कि अशोक वाटिका कोरबा शहर का सबसे बड़ा उद्यान है, जो लगभग 50 एकड़ के विस्तृत क्षेत्रफल में फैले अशोक वाटिका में भ्रमण, मनोरंजन, योगा प्राणायाम, कसरत व्यायाम की सुविधा सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलध कराई गई हैं। उद्यान के विस्तृत पाथवे में रनिंग करने, पैदल चलने, योगा प्राणायाम एवं कसरत व्यायाम आदि करने सहित भ्रमण मनोरंजन हेतु प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा नागरिक वहॉं पर पहुंचते हैं तथा सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अपने नियमित प्रातः भ्रमण के दौरान अशोक वाटिका पहुंचे,उन्होने सम्पूर्ण वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने वाटिका में स्थित योगा प्लेटफार्म का मरम्मत व सुधार कार्य कर, उसे हटमेन्ट स्वरूप में निर्मित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बरसात की वजह से उद्यान के पाथवे में काई जमा होने से फिसलन की स्थिति न बने इस हेतु सम्पूर्ण पाथवे की लीचिंग व साफ-सफाई के निर्देश भी उन्होने अधिकारियों को दिए, पाथवे की टाईल्स कुछ स्थानों पर नीचे धस गई है,जिसे देखते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने पाथवे में आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य कराने,उद्यान में स्थित टायलेट की नियमित साफ-सफाई व टायलेट में पानी की सतत आपूर्ति बनाएं रखने, उद्यान में रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं उद्यान की अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरूस्त किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply